Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025 Online:- दोस्तों बिहार सरकार के द्वारा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य बनने करने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 शुरू की है, इसका पूरा नाम CM Promotion of Readiness, Awareness and Technical Insights for Guiding Youth Advancement (CM PRATIGYA) है। यह योजना बेरोजगार युवाओं को इंटर्नशिप के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लागू किया गई है।

इस योजना का लक्ष्य युवाओं को उद्योगों के लिए तैयार करना और शिक्षा व कार्यस्थल के बीच के गैप को भरना है। इस योजना के तहत 12वीं पास से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें कार्य अनुभव प्रदान करना है। यह योजना युवाओं को टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, कंप्यूटर, इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करती है। इसके जरिए युवा न केवल कौशल विकसित करेंगे, बल्कि वित्तीय सहायता के कारण बिना आर्थिक दबाव के सीखने पर ध्यान दे सकेंगे। इससे समान अवसरों को बढ़ावा देने मे मदद मिलेगी और बिहार के सभी क्षेत्रों के युवाओं को लाभान्वित करती है।
Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025 Eligibility (योग्यता)
• अभ्यर्थी बिहार राज्य का निवासी होने चाहिए।
• न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 28 वर्ष के बीच होने चाहिए।
• 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर पास होना चाहिए। इस योजना का लाभ 12वीं पास से शुरू है।
Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025 Benifits
• वित्तीय सहायता 12वीं पास :- ₹4000 प्रति माह
• आईटीआई/डिप्लोमा :- ₹5000 प्रति माह
• स्नातक/स्नातकोत्तर :- ₹6000 प्रति माह।
• अतिरिक्त भत्ता :- गृह जिले से बाहर इंटर्नशिप करने पर ₹2000 और बिहार के बाहर ₹5000 अतिरिक्त।
• इंटर्नशिप की अवधि 3 से 12 महीने तक हो सकती है।

Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025 Online Documents
आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी हैं
• आधार कार्ड
• निवास प्रमाण पत्र
• शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र (marksheet certificate)
• बैंक खाता विवरण
• ईमेल आईडी
• फोटो
• इंटर्नशिप स्वीकृति पत्र आदि।
Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025 Online Apply
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसके लिए आधिकारिक पोर्टल जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। आवेदन जुलाई 2025 से शुरू होने की संभावना है। आवेदक को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा, सभी विवरण भरने होंगे और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। स्वीकृति के बाद राशि सीधे बैंक खाते में भेज दिया जाएंगे।
Note:- इस लेख में उपलब्ध जानकारी सामान्य जानकारी है , अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जिसका लिंक नीचे दिया गया फिलहाल अभी पोर्टल लॉन्च नहीं हुआ है। जैसे ही फोटो लॉन्च होंगे उसका लिंक नीचे उपलब्ध कराया जाएगा और आप वहां से आसानी से आवेदन कर पाएंगे।
Important Link
Join Now | WhatsApp || Telegram |
Home | Click Here |
यहां भी पढ़ें:-
Ayushman Bharat 2025 Yojana : कार्ड कैसे बनाएं, पात्रता क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में
Nrega Job Card kya Hota Hai नरेगा जॉब कार्ड क्या होता है कैसे बनाया, फायदे सभी जानकारियां यहां
Nrega Yojana List 2025 नरेगा योजना नया लिस्ट जारी यहां से करे चेक
निष्कर्ष
Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025 बिहार के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि कौशल विकास और रोजगार की दिशा में एक मजबूत कदम है। पहले वर्ष (2025-26) में 5000 युवाओं को और अगले पांच वर्षों में 1 लाख युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस लेख में उपलब्ध जानकारी को ध्यान से पढ़े और अपना आवेदन करें और अपने सभी 12वीं पास छात्रों के साथ शेयर करें एवं कोई प्रश्न हो तो नीचे कमेंट में पूछे आपके प्रश्नों का जवाब जल्द से जल्द दिया जाएगा। धन्यवाद